
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महत्वपूर्ण संदेश दिया। आगे सीएम साय ने कहा, 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो रहा है। हमारा यह पहला साल आप सभी की सहभागिता और विश्वास के साथ विकास के लिए समर्पित रहा। बीते 12 महीनों में छत्तीसगढ़ प्रदेश ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम महत्वपूर्ण संदेश!!
आप सभी अवश्य सुनें।#VishnuKaSushasan #Vishnudeosai #Sushasankaeksaal #जनादेश_परब #raipurdistrict @vishnudsai@ChhattisgarhCMO@DPRChhattisgarh pic.twitter.com/xCA8SXrljE
— Raipur (@RaipurDistrict) December 12, 2024
हमने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को एक साल के भीतर ही पूरा कर दिया है। सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास की नीति पर चलते हुए हम आने वाले दिनों में भी विकास के नये सोपान तय करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, पुराणों में जिसे राम राज कहा गया है, उसे ही हम सुशासन कहते हैं। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है। अब तक 10 महीनों में उनके खातों में पहुंची 6,530 करोड़ रुपये की राशि।



