मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 06:59 PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुढियारी स्थित मारुती मंगलम भवन में आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री साय ने उपस्थित श्रद्धालुओं और कांवड़ियों से कहा कि सावन मास में ही मुझे बाबा भोरमदेव के दर्शन करने का अवसर मिला. यह मंत्र मुग्ध कर देने वाला अवसर था. हमने कांवड़ियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की. पूरे यात्रा मार्ग में कांवड़ियों का उत्साह छलक रहा था. मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना करते हुए सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu