मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्याे का करेंगे लोकार्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Sep 2023 07:10 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नगरी में राम वन गमन परिपथ के 9.61 करोड़ के कार्याे का करेंगे लोकार्पण
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 सितम्बर को धमतरी जिले के नगरी के मुकुंदपुर में आयोजित समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के तहत कराए गए 9.61 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव प्रमुख अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत करेंगे. अतिविशिष्ट अतिथि बस्तर लोक सभा सांसद दीपक बैज होंगे. इस मौके पर रामायण महोत्सव का भव्य आयोजन स्वामी आत्मानंद श्रृंगि ऋषि स्कूल मैदान, नगरी में होगा वहां सुप्रसिद्ध भजन गायक पद्मअनूप जलोटा, मुंबई और सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेश कुमार ठाकुर, द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी.

राम वन गमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत नगरी के मुकुंदपुर में 8 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा, राम वाटिका, दीप स्तंभ, एलइडी ब्राडिंग, सप्तऋषि की मूर्तियां, प्रवेश द्वार, 01 कॉटेज, पार्किंग, एप्रोच रोड, पर्यटक सूचना केन्द्र, कलवर्ट निर्माण, कॉटेज निर्माण, लॉन डव्हलपमेंट, सीसीटीवी, यज्ञशाला, जनसुविधा केन्द्र, ड्रेन, विद्युतीकरण, ओव्हरहेड वॉटर टैंक, स्टेयर्स, सीढ़ी निर्माण, मॉडयूलर शॉपं, सप्तऋषि स्थल का विकास, साइनेजेस, गजीबो, बाउण्ड्रीवॉल, साइट डेव्हलपमेंट, गार्ड रूम का निर्माण किया गया है वही श्रृंगी ऋषि आश्रम सिहावा में करटेन वॉल (म्यूरल के साथ), प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं शेड निर्माण, गजिबो, सौदर्यीकरण, विद्युतीकरण, यज्ञशाला (पहाड़ी पर), इंटरनल प्लम्बिंग, श्रृंगी ऋषि आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर का सौदर्यीकरण, पाथवे का विकास, जनसुविधा केन्द्र का जीर्णाेद्धार कार्य कराया गया है.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति कल्याण मंत्री मोहन मरकाम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, वाणिज्य कर मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, सांसद मोहन मंडावी, सांसद चुन्नी लाल साहू, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, धमतरी की विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें.

इसी प्रकार समारोह में विधायक अजय चंद्राकर, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. महंत रामसुंदर दास, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन कीे उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू, सदस्य निखिल द्विवेदी, नरेश ठाकुर, अंकित बागबाहरा, नयना गवेल, नीति सिंह, धमतरी के महापौर विजय देवांगन, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, अध्यक्ष आराधना शुक्ला, दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, पर्यटन बोर्ड के सदस्य नरेश ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर, सभापति मीना बंजारे, जनपद सदस्य बिसरी बाई कुंजाम, मुकुंदपुर के सरपंच राजेश कुंजाम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu