रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है. रक्षाबंधन पर्व की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में साय ने कहा है कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरूक और प्रतिबद्ध करता है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 18 Aug 2024 09:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली रवाना हुए, राज्योत्सव का किया समापन, 67 लाख महिलाओं को दिए 632.40 करोड़
- 2 Mahadeo Satta आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर लाया गया, कल होगी पेशी, देखिए वीडियो
- 3 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अधूरा वंदे मातरम गाने पर आपत्ति की तो कलेक्टर ने कॉलेज को भेजा नोटिस
- 4 Breaking पूर्व सीएम भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, विजय बघेल की याचिका पर चलेगा ट्रायल, जानिए पूरा केस
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu