चीन ने कहा- संप्रभुता की रक्षा करने को लेकर वह मालदीव का करता है समर्थन

बीजिंग. चीन ने मंगलवार को कहा कि वह मालदीव की संप्रभुता की रक्षा करने और स्वतंत्र रूप से सभी पक्षों के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग करने को लेकर उसका समर्थन करता है. मालदीव में एक हेलीकॉप्टर का परिचालन कर रहे भारतीय सैन्य र्किमयों के पहले समूह के द्वीपीय राष्ट्र से रवाना होने और उनका स्थान असैन्य चालक दल के लेने पर चीन ने यह कहा. मालदीव की मीडिया में सोमवार को आई खबर के अनुसार, भारत के सैन्य कर्मी हेलीकॉप्टर के परिचालन की जिम्मेदारी एक भारतीय असैन्य चालक दल को सौंपने के बाद देश से रवाना हो गए.

घटनाक्रम पर टिप्पणी करने का अनुरोध किये जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि वह इससे अवगत नहीं हैं.
उन्होंने कहा, ”चीन मालदीव की क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने और स्वतंत्र रूप से सभी पक्षों के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग करने में उसका समर्थन करता है.” मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को चीन समर्थक नेता माना जाता है. उन्होंने कहा था कि 10 मई के बाद कोई भी भारतीय सैन्यकर्मी, यहां तक कि सामान्य वेशभूषा में भी उनके देश के अंदर नहीं रहेगा.

Related Articles

Back to top button