प्रयास में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए च्वाईंस फिलिंग 13 जून तक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jun 2022 10:03 PM
प्रयास में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए च्वाईंस फिलिंग 13 जून तक
ऑडियो सुनें

रायपुर. स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 17 अप्रैल 2022 को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को विद्यालयों में प्रवेश के लिए च्वाईस फिलिंग फॉर्म सभी प्रमाण पत्रों सहित भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून है.

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास ने प्रयास विद्यालयों के शिक्षा सत्र 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को सूचित किया है कि जिस जिले से परीक्षा में शामिल होकर चयनित हुए हैं उस जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से संपर्क कर प्रयास विद्यालयों में प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 13 जून तक च्वाईस फिलिंग फॉर्म सभी प्रमाण पत्रों सहित भरकर अनिवार्य रूप से जमा करें. कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu