केरल में जंगली हाथी के हमले में नागरिक पुलिस अधिकारी घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 13 Jul 2022 02:59 PM
केरल में जंगली हाथी के हमले में नागरिक पुलिस अधिकारी घायल

ऑडियो सुनें

मलप्पुरम: केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर इलाके में बुधवार सुबह एक जंगली हाथी के हमले में एक नागरिक पुलिस अधिकारी (सीपीओ) घायल हो गया। वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार शाम को जिले के पोथुकल्लू ग्राम पंचायत के कोदलीपोयिल इलाके में हाथी घुस आया था और वन अधिकारी उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे।

इस बीच सीपीओ कीचड़ में गिर गया और हाथी ने उसके सीने पर पैर रख दिया। घायल सीपीओ संगीत को नीलांबुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

By Nandkishoryadav