मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 17 Feb 2024 01:45 PM
मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात…
ऑडियो सुनें

बिहार: भागलपुर जिले के लोदीपुर में शुक्रवार को सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन के दौरान कथित तौर पर पथराव के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई. हालांकि, अब पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है. इस मामले में भागलपुर एसपी राज ने कहा है कि लोदीपुर थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. मूर्ति विसर्जन अब शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है. स्थिति को बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

वहीं बिहार के दरभंगा जिले से भी सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प की सूचना आई है. दरभंगा में हुई दो समुदायों के बीच झड़प पर यहां के डीएम राजीव रौशन ने कहा “बहेड़ा थाना अंतर्गत मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. दो समुदायों के बीच पथराव हुआ है. फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है.

जुलूस पर अचानक पथराव
भागलपुर जिले के लोदीपुर में हुई दो समूहों के बीच झड़प की ये घटना तब घटी, जब तहबलपुर मंडल टोला की सरस्वती प्रतिमा लोदीपुर मुस्लिम टोला से गुजरते हुए लोदीपुर मैदान में पहुंच रही थी. पथराव में दोनों समुदाय के दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. इसी तरह दरभंगा में भी शुक्रवार देर रात सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर अचानक पथराव हुआ. इस घटना के बाद पूरे इलाके तनाव है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav