सांसद पप्पू यादव को बिश्नोई गिरोह से धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Nov 2024 09:27 PM
सांसद पप्पू यादव को बिश्नोई गिरोह से धमकी के संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. दिल्ली पुलिस में बृहस्पतिवार को दर्ज कराई गई एक शिकायत में यह दावा किया गया है.

कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराने वाले यादव के निजी सहायक (पीए) मोहम्मद सादिक आलम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल फोन पर दो संदेश आए, जिनमें भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गिरोह का सदस्य बताते हुए यादव को जान से मारने की धमकी दी. शिकायत का हवाला देते हुए आलम ने कहा कि पहला संदेश रात में 2.25 बजे मिला जबकि दूसरा सुबह 9.49 बजे आया. आलम ने कहा कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी.

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश कुमार महला ने खबर के जारी होने तक कॉल या टेक्स्ट संदेशों का जवाब नहीं दिया. दो नवंबर को बिहार पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी से एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया था, जिसने जेल में बंद गैंगस्टर बिश्नोई के सहयोगी के रूप में यादव को हाल में फोन पर धमकी दी थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu