‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित करने के लिए महान वैज्ञानिकों का अभिनंदन: योगी आदित्यनाथ

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 23 Aug 2025 02:05 PM
‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित करने के लिए महान वैज्ञानिकों का अभिनंदन: योगी आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर बधाई देते हुए कहा कि ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित करने के लिए महान वैज्ञानिकों का अभिनंदन है।

योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर कहा, ह्लआज ही के दिन वर्ष 2023 में हमारे महान वैज्ञानिकों ने भारत के गौरव ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंंिडग’ कराकर वैश्विक अंतरिक्ष इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी थी। यह मिशन ‘नए भारत’ के असीम सामर्थ्य का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ह्लराष्ट्र की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया था, जो हमें भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा पर गर्व का अनुभव कराता है।

योगी ने कहा, ह्लआज ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर उन महान भारतीय वैज्ञानिकों का अभिनंदन, जिनकी साधना, अनथक परिश्रम और अद्भुत प्रतिभा ने ‘नए भारत’ को अंतरिक्ष के शिखर पर स्थापित किया है। सभी को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital