कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर पूछी थी थरूर की इच्छा, सांसद ने किया इनकार

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 02:08 PM
कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर पूछी थी थरूर की इच्छा, सांसद ने किया इनकार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेने के लिए अपने सांसद शशि थरूर से उनकी इच्छा पूछी थी, हालांकि उन्होंने चर्चा में भाग लेने से इनकार कर दिया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई और मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने थरूर से संपर्क कर पूछा था कि क्या वह ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लेना चाहते हैं। उनका कहना है, ‘‘इस पर थरूर ने कहा कि वह इस चर्चा में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं और सदन में बाद में दूसरे विषय पर बोल सकते हैं।’’

ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाद्रा, गौरव गोगोई, सप्तगिरि उलाका, प्रनीति ंिशदे और ब्रजेंद्र ओला बोलेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी इस विषय पर अपनी बात रखेंगे।

पहलगाम हमले और उसके जवाब में शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार द्वारा भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश भेजे गए सात प्रतिनिधिमंडलों में से एक का नेतृत्व करने वाले थरूर ने हाल ही में कुछ ऐसे बयान दिए थे, जो कांग्रेस के आधिकारिक रुख के विपरीत थे।

इसके बाद कांग्रेस सूत्रों ने कहा था कि तिरुवनंपुरम से लोकसभा सदस्य ने ‘लक्ष्मण रेखा’ लांघ दी है। हालांकि, कांग्रेस ने थरूर के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital