मुस्लिम लीग के ‘गुप्त एजेंडे’ की साझेदार बन गई है कांग्रेस: मुख्तार अब्बास नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Apr 2024 06:44 PM
मुस्लिम लीग के ‘गुप्त एजेंडे’ की साझेदार बन गई है कांग्रेस: मुख्तार अब्बास नकवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस, मुस्लिम लीग के गुप्त एजेंडे की साझेदार बन गई है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिश्रम का परिणाम और तपस्या की ताक.त है जिसने भाजपा को सुशासन की स्वभाविक, सर्वमान्य राजनीतिक पार्टी बना दिया है.

नकवी ने आरोप लगाया, ”काग्रेस, देश में बिखराव, टकराव, बंटवारे की गुनाहगार ‘मुस्लिम लीग’, के गुप्त एजेंडे की साझेदार बन गई है जो साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की आफ.त से समावेशी सशक्तीकरण की ताक.त का अपहरण करना चाहती है.” उनका कहना था कि मोदी सरकार का 10 साल समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षा, समृद्धि, समावेशी सशक्तीकरण का ्स्विवणम समय साबित हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu