कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 May 2024 11:23 AM
कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नामांकन के अंतिम वक्त अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है।

बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर 20 मई को पांचवें चरण में मतदान होना है। राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के दिनेश सिंह मैदान में हैं। वहीं अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव लड़ रही हैं। राहुल गांधी को इस सीट पर स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। 7 मई को तीसरे चरण के तहत 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पांचवें चरण में 20 मई को अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, अयोध्या और कैसरगंज मे भी मतदान होना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav