कांग्रेस अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है: पित्रोदा के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के चीन पर दिए गए बयान की निंदा की और कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का ‘हाथ’ अलगाववादियों और देश के दुश्मनों के साथ है.
साय ने कांग्रेस से यह भी पूछा कि यदि वह पित्रोदा के बयान से सहमत नहीं है तो क्या वह उन्हें पार्टी से निकालेगी?

साय ने एक बयान में कहा, ”कांग्रेस के ‘हाथ’ (पार्टी का चुनाव चिह्न) सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ हैं. कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है. पित्रोदा ने पहले भारतीय नस्ल को अपमानित किया, अब वह लगातार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार कर रहे हैं और देश को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं, जो कांग्रेस की अघोषित नीति है.” उन्होंने दावा किया कि पित्रोदा के बयान को उनके निजी विचार बताना कांग्रेस की पूर्वनियोजित नीति है.

साय ने कहा, ”पहले अपने नेताओं से बयान दिलवाकर देश के दुश्मनों को खुश करो और फिर उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणियां कहो.” भाजपा नेता ने दावा किया कि ये सभी बयान संबंधित देश (चीन) की सत्तारूढ़ पार्टी के साथ कांग्रेस के आधिकारिक समझौते के कारण दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा है, ”यदि कांग्रेस सैम के बयान से सहमत नहीं है तो क्या वह उन्हें पार्टी से निष्कासित करेगी? अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया जाता है तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है. यह निंदनीय है. इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button