कांग्रेस विधायक दल की बैठक जयपुर में संपन्न…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Dec 2023 03:42 PM
कांग्रेस विधायक दल की बैठक जयपुर में संपन्न…
ऑडियो सुनें

जयपुर: कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में हुई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करने का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट तथा कांग्रेस पर्यवेक्षक भूंिपदर ंिसह हुड्डा, मुकुल वासनिक व मधुसूदन मिस्त्री भी शामिल हुए।

उल्­लेखनीय है कि राज्य की कुल 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ जिसके वोटों की गिनती रविवार को की गई। इसमें भाजपा को 115 सीटों के साथ बहुमत मिला जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर सिमट गई। नतीजे आने के बाद अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav