कांग्रेस का भाजपा पर कटाक्ष: अजय मिश्रा टेनी और बृजभूषण हैं असली परिवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Mar 2024 08:58 PM
कांग्रेस का भाजपा पर कटाक्ष: अजय मिश्रा टेनी और बृजभूषण हैं असली परिवार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किए जाने के बाद सोमवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के निरंतर बढ़ने से भाजपा के नेता परेशान हो गए हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”किसान कर्जदार, युवा बेरोजगार, मजदूर लाचार, और देश लूट रहा है मोदी का ‘असली परिवार’.” पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सांसद अजय मिश्रा टेनी और बृजभूषण शरण सिंह प्रधानमंत्री मोदी का ‘असली परिवार’ हैं. भाजपा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘अपना परिवार’ ना होने को लेकर कटाक्ष किए जाने के अगले दिन सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरु कर दिया.

इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने अपने ‘एक्स’ प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भाजपा सांसदों अजय मिश्रा और बृजभूषण शरण सिंह के ‘एक्स’ प्रोफाइल का स्क्रीन शॉट साझा करते हुए पोस्ट किया, ”किसानों की हत्या, महिलाओं पर अत्याचार, यही है मोदी का असली परिवार!”

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ”आपने देखा होगा कि पटना में कल (जनविश्वास रैली में) जनता में कितना उत्साह था. हर दिन ‘इंडिया’ गठबंधन बढ़ रहा है और इसलिए भाजपा के नेता परेशान हैं.” कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने बृजभूषण शरण सिंह के ‘एक्स’ प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कटाक्ष किया, ”मोदी का परिवार बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत करता है.” उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के नारे के जवाब में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान चलाया था.

प्रधानमंत्री के लिए विकास परियोजनाओं के कार्यक्रमों को ‘इवेंट’ में बदला गया: कांग्रेस

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विभिन्न राज्यों में जिन परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं वो सभी उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले की परियोजनाएं हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री एक ‘इवेंट मैनेजर’ हैं और विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों को उनके लिए ‘इवेंट’ में बदला गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से संबंधित 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. तेलंगाना से पहले मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, ”अगले दो दिनों में मैं तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा. जिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा, वे कई क्षेत्रों को कवर करेंगे और कई लोगों के जीवन में बदलाव लाएंगे.”

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”प्रधानमंत्री आज, कल और परसों विभिन्न राज्यों में उद्घाटन कार्यक्रमों में रहने वाले हैं. वह जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, वो लगभग सभी उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले की परियोजनाएं हैं. वे या तो अभी पूरी हुईं हैं या पहले के ही परियोजनाओं की विस्तार हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”झूठ के जगतगुरु को मीडिया में बने रहने और अपने लिए फोटो खिंचवाने के अवसर पैदा करना है इसलिए इन कार्यक्रमों को इवेंट में बदला गया है.”

रमेश ने कहा, ”कलपक्कम में प्लूटोनियम फास्ट ब्रीडर रिएक्टर का कार्यान्वयन 22 वर्षों से भी अधिक समय से जारी है और जब मैंने एक दशक पहले इसका दौरा किया था, तब यह 95 प्रतिशत से ज़्यादा पूरा हो चुका था. लेकिन अब ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है कि यह प्रधानमंत्री की ही देन है.”

उन्होंने कहा, ”आज प्रधानमंत्री तेलंगाना में एनटीपीसी बिजली परियोजना को जनता को सर्मिपत कर रहे हैं. यह वास्तव में फ.रवरी 2014 के आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम की एक दृढ़ प्रतिबद्धता थी. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने मंगलगिरि में एम्स की सुविधा और तिरूपति में आई.आई.टी के लिए क्रेडिट लिया, लेकिन ये दोनों फरवरी 2014 में जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब संसद द्वारा पारित कानून की प्रतिबद्धताएं थीं.” रमेश के अनुसार, ओडिशा में जिन बिजली परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है, वे भी मौजूदा सुविधाओं के ही विस्तार हैं. उन्होंने दावा किया, ”जैसा कि भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी ने लगभग दस साल पहले कहा था: नरेंद्र मोदी एक शानदार इवेंट मैनेजर हैं.”

‘इंडिया’ गठबंधन के बढ़ने से भाजपा के नेता परेशान हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरू किए जाने के बाद सोमवार को दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के निरंतर बढ़ने से भाजपा के नेता परेशान हो गए हैं.

भाजपा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘अपना परिवार’ ना होने को लेकर कटाक्ष किए जाने के अगले दिन सोशल मीडिया पर ‘मोदी का परिवार’ अभियान शुरु कर दिया. इस अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई नेताओं ने अपने ‘एक्स’ प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा.

इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ”आपने देखा होगा कि पटना में कल (जनविश्वास रैली में) जनता में कितना उत्साह था. हर दिन ‘इंडिया’ गठबंधन बढ़ रहा है और इसलिए भाजपा के नेता परेशान हैं.” उल्लेखनीय है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ के नारे के जवाब में भाजपा ने ‘मैं भी चौकीदार’ अभियान चलाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu