कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना: राहुल गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Mar 2024 08:49 PM
कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उनकी पार्टी युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना चाहती है. राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”नरेन्द्र मोदी जी, क्या आपके पास रोजग़ार के लिये कोई योजना थी भी? यही सवाल आज हर युवा की ज.ुबान पर है. गली-गली, गांव-गांव भाजपा वालों से पूछा जा रहा है- आखिर हर साल दो करोड़ नौकरी देने का झूठ क्यों बोला गया था?” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘युवा न्याय’ के तहत रोजग़ार क्रांति का संकल्प लिया है.

कांग्रेस नेता के अनुसार, ”हमारी गारंटी है कि हम सरकार में आते ही 30 लाख सरकारी पदों को भरेंगे, हर शिक्षित युवा को ‘पहली नौकरी पक्की’ योजना के तहत 1 लाख रुपये सालाना की नौकरी देंगे और कानून बना कर पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगे.” राहुल गांधी ने कहा, ”यह वक्त दो विचारधाराओं की नीतियों के फर्क को पहचानने का है. कांग्रेस युवाओं का भविष्य बनाना चाहती है और भाजपा उन्हें भटकाना. भ्रम का जाल तोड़ कर युवाओं को अपने ही हाथों अपनी तकदीर बदलनी होगी. देश में ‘रोजग़ार क्रांति’ लानी होगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu