कांग्रेस छत्तीसगढ़ में तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Nov 2023 08:50 PM
कांग्रेस छत्तीसगढ़ में तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि उनके राज्य में कांग्रेस तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी. बघेल ने यहां से करीब 160 किलोमीटर दूर करीमनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की दी हुईं सभी गारंटी पूरी की गई हैं.

उन्होंने कहा, ह्ल छत्तीसगढ़ में हमने सभी गारंटी पूरी कीं. इसलिए, कांग्रेस एक बार फिर तीन-चौथाई बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में सत्ता में लौटेगी. कांग्रेस पर विश्वास करें…आपने केसीआर को बहुत देख लिया. उन पर विश्वास करें जिन्होंने तेलंगाना राज्य बनाया. आप कांग्रेस को विजयी बनाएं. आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे.ह्व भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके परिवार के पास 17 विभाग हैं. उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना पर पांच लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, अगर लोगों ने मौजूदा सरकार को नहीं बदला तो कर्ज 10 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu