कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: मुख्यमंत्री साय ने कहा- वास्तविकता का पता चलेगा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 03 Dec 2024 02:09 PM
कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान: मुख्यमंत्री साय ने कहा- वास्तविकता का पता चलेगा…
ऑडियो सुनें

रायपुर: कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चलो अभियान आज से शुरू हो रहा है. इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है जाएं. दूर से बैठकर ब्लेम करने की बजाए खरीदी केंद्र में जाएं. उनको वास्तविकता का पता चलेगा.

रायगढ़ में आज होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में आज जारी होने वाली महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त को लेकर कहा कि मोदी को गारंटी में एक बड़ा वादा ये भी था कि महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए देंगे. लगातार ये काम कर रहे हैं. हर महीने के पहले हफ़्ते में ही एक हजार देने का काम कर रहे हैं.

आज दिसंबर माह की किश्त भी रायगढ़ से हितग्राहियों के खाते में अंतरित करेंगे. इसके साथ ही जनादेश दिवस को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज तीन दिसंबर हैं. हम इसे जनादेश दिवस के रूप में मना रहे हैं. एक साल पहले विधानसभा चुनाव का परिणाम आया था, और छत्तीसगढ़ की जनता ने, माता-बहनों ने मोदी की गारंटी पर विश्वास करके भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता को मेरा आभार.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital