कोंवे और दुबे ने चेन्नई को दिया विशाल स्कोर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 10:25 PM
कोंवे और दुबे ने चेन्नई को दिया विशाल स्कोर
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. डेवोन कोंवे के 45 गेंद में 83 रन और शिवम दुबे के 27 गेंद में 52 रन की मदद से चेन्नई सुपर ंिकग्स ने आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ छह विकेट पर 226 रन बनाये . पहले गेंदबाजी का आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी का फैसला चेन्नई के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया .

चेन्नई ने आक्रामक शुरूआत की और कोंवे ने दूसरे ओवर में ही वेन परनेल को मिडविकेट में चौका लगाया और तीन गेंद बाद छक्का जड़ा . रूतुराज गायकवाड़ तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर परनेल को कैच देकर लौटे . कोंवे ने दूसरे छोर से रन बनाने का सिलसिला जारी रखते हुए विजयकुमार विशाख को चौका जड़ा . अगली गेंद पर अंिजक्य रहाणे ने हुक शॉट पर चार रन लिये . रहाणे ने 20 गेंद में 37 रन बनाये . उन्होंने छठे ओवर में परनेल को दो चौके और एक छक्का लगाकर 15 रन निकाले .

सातवें ओवर में गेंदबाजी को आये ग्लेन मैक्सवेल को आते ही कोंवे ने चौका लगाया . रहाणे और कोंवे ने लगभग हर ओवर में चौका या छक्का जड़ा . कोंवे ने वांिनदु हसरंगा डिसिल्वा को दसवें ओवर में मिडविकेट पर ऊंचा छक्का लगाया . श्रीलंका के इस गेंदबाज ने हालांकि खतरनाक होती इस साझेदारी को तोड़कर रहाणे को पवेलियन भेजा .

कोंवे ने इसी ओवर में दो रन लेकर लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया . न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने फिर हसरंगा को चौका लगाकर दस ओवर में चेन्नई को दो विकेट पर 97 रन तक पहुंचाया . शिवम दुबे ने आते ही मैक्सवेल को छक्का लगाया जबकि कोंवे ने विजयकुमार को लगातार दो चौके जड़े . दुबे ने हर्षल पटेल को लांग आन पर छक्का लगाया और सिराज को मिडविकेट पर चौका जड़ा . इसके बाद स्क्वेयर लेग पर छक्का लगाया . चेन्नई का स्कोर 15 ओवर के बाद दो विकेट पर 165 रन था. कोंवे 16वें ओवर में पटेल की गेंद पर आउट हुए . उन्होंने रहाणे के साथ 74 और दुबे के साथ 80 रन की साझेदारी की . दुबे ने परनेल को छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया लेकिन उसके बाद विकेट गंवा बैठे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu