इसरो के पीएसएलवी-सी53 मिशन की उल्टी गिनती शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 09:42 PM
इसरो के पीएसएलवी-सी53 मिशन की उल्टी गिनती शुरू

ऑडियो सुनें

श्रीहरिकोटा. पीएसएलवी-सी53 मिशन के बृहस्पतिवार को होने वाले प्रक्षेपण के लिए यहां से 25 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई है.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 जून को ंिसगापुर के तीन उपग्रहों को लेकर अपनी वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल)- ‘पीएसएलवी-सी53’ का दूसरा सर्मिपत वाणिज्यिक मिशन शुरू करेगा.

अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “पीएसएलवी-सी53/डीएस-ईओ मिशन: 30 जून, 2022 को भारतीय समयानुसार 18:02 बजे होने वाले प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हो गई है.” पीएसएलवी-सी53 एनएसआईएल का दूसरा सर्मिपत वाणिज्यिक मिशन है. यह पीएसएलवी का 55वां मिशन है.

By Yogesh Kumar Sahu