भारत की आलोचना करने वाले देश रूस के साथ व्यापार में शामिल, अमेरिका का परमाणु उद्योग संबंधी आयात रूस से जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Aug 2025 11:06 PM
भारत की आलोचना करने वाले देश रूस के साथ व्यापार में शामिल, अमेरिका का परमाणु उद्योग संबंधी आयात रूस से जारी
ऑडियो सुनें

भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है: रूसी कच्चे तेल की खरीद पर भारत की आलोचना पर विदेश मंत्रालय।

अमेरिका अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, इले्ट्रिरक वाहन उद्योग के लिए पैलेडियम और उर्वरकों का आयात जारी रखे हुए है: विदेश मंत्रालय।

यह बात उजागर हो रही है कि भारत की आलोचना करने वाले देश स्वयं रूस के साथ व्यापार में शामिल हैं: विदेश मंत्रालय।

आयात एक आवश्यकता है, जो वैश्विक बाजार की स्थिति के कारण मजबूरी बन गई है: रूस से कच्चे तेल की खरीद पर विदेश मंत्रालय।

भारत रूस से जो आयात करता है, उसका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा की लागत को स्थिर और किफायती बनाए रखना है: विदेश मंत्रालय।

यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद पारंपरिक आपूर्ति यूरोप की ओर मोड़ दी गई जिस कारण भारत ने रूस से तेल आयात करना शुरू किया: विदेश मंत्रालय।

यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद रूस से तेल आयात करने के कारण अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भारत को निशाना बनाया है: विदेश मंत्रालय।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu