आगरा में क्रिकेटर दीपक ने जया संग रचाई शादी

आगरा. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने आगरा के होटल में आयोजित भव्य समारोह में जया भारद्वाज संग शादी रचाई. बुधवार को जेपी पैलेस होटल में हुई इस शादी की थीम का नाम द रॉयल ग्रैंड्योर दिया गया. शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज और विधि विधान से संपन्न हुई है. क्रिकेटर राहुल चाहर ने शादी के साथ अन्य फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

गुरुवार को दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल के कमल महल में शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी. रिसेप्शन पार्टी में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
जया दिल्ली के बाराखंबा की रहने वाली हैं. जया एक कंपनी में डिजिटल कंटेंट हेड हैं. जया एमबीए किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button