कमजोर हुआ चक्रवात ‘मोंथा’, बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश संभावना

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Oct 2025 01:47 PM
कमजोर हुआ चक्रवात ‘मोंथा’, बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश संभावना
ऑडियो सुनें

कोलकाता: चक्रवात ‘मोंथा’ अब धीरे-धीरे कमजोर होकर एक ‘कम दबाव का क्षेत्र’ बन गया है लेकिन इसके कारण पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में शनिवार तक भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के बुलेटिन में बताया गया है कि दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर बना यह कम दबाव का क्षेत्र उत्तर दिशा में पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा और इस दौरान यह आगे और कमजोर हो जाएगा।

मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार को उत्तर बंगाल के दार्जिंिलग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) और मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में 7-11 सेमी वर्षा होने की संभावना है।

शनिवार को अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भी भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण दार्जिंिलग और कलिम्पोंग जिलों के पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो सकता है। दक्षिण बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और पुरुलिया जिलों में भी शुक्रवार तक भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital