राजस्थान में मंदिर में प्रवेश को लेकर दलित युवकों की कथित तौर पर पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Sep 2025 10:31 PM
राजस्थान में मंदिर में प्रवेश को लेकर दलित युवकों की कथित तौर पर पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के चुरू जिले के एक गांव में धार्मिक जुलूस के दौरान मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करने पर दलित पुरुषों के एक समूह पर कथित तौर पर हमला किया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार को सदासर गांव में घटी और इसके बाद सोमवार को स्थानीय थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ. कानाराम मेघवाल द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम को एक ‘भागवत कथा’ के समापन के बाद आयोजित धार्मिक जुलूस के दौरान हुई.

प्राथमिकी में कहा गया है कि शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से पास के मंदिर तक निकाली गई थी और जब मेघवाल और कुछ अन्य लोग दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्हें सूरदास स्वामी, शंकरलाल, हिम्मत कुमार और अनिल सहित कुछ ग्रामीणों ने रोक दिया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दलित होने के कारण उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका और उन पर हमला किया.
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सत्यनारायण गोदारा ने कहा कि मंदिर के प्रवेश द्वार पर भीड़ थी और मेघवाल तथा अन्य को इंतजार करने के लिए कहा गया, तभी दोनों समूहों के बीच बहस शुरू हो गई. डीएसपी ने कहा, ”चार फरार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उनकी तलाश जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu