बसपा से निलंबित दानिश अली कांग्रेस में हुए शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Mar 2024 07:12 PM
बसपा से निलंबित दानिश अली कांग्रेस में हुए शामिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा सदस्य दानिश अली बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. वह अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं. कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पार्टी में उनका स्वागत किया. अली ने पिछले दिनों कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और कहा था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से लोकसभा में अपनी दूसरी पारी के लिए ”सोनिया गांधी का आशीर्वाद प्राप्त किया.” समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश की जो 17 लोकसभा सीटें कांग्रेस के खाते में आई हैं, उनमें अमरोहा भी शामिल है.

दानिश अली पिछले महीने अमरोहा में राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए थे. वह गत 14 जनवरी को मणिपुर में इस यात्रा की शुरुआत के मौके पर भी इसका हिस्सा बने थे. अली को पिछले साल नौ दिसंबर को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu