जशपुर: आकाशीय बिजली गिरने से बहू और ससुर की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Jun 2023 06:29 PM
जशपुर: आकाशीय बिजली गिरने से बहू और ससुर की मौत

ऑडियो सुनें

जशपुर. छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल जाशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को बगीचा विकास खंड के राजपुर गांव में उस समय घटी जब पीड़ित अपने घर के छप्पर की मरम्मत कर रहे थे .

उन्होंने बताया, ” दोपहर में बारिश शुरू होने के बाद वे अपने घर के बगल के एक कमरे में आराम कर रहे थे, तभी उन पर आसमानी बिजली गिरी.” अधिकारी ने बताया कि रतियाराम (68) और उनकी बहू दीनामती की मौत हो गई, जबकि दीनामती की मां मंझनी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं.

By Yogesh Kumar Sahu