बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में मिली शव, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 05 Aug 2023 02:45 PM
बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध अवस्था में मिली शव, क्षेत्र में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…
ऑडियो सुनें

कोरबा: पसान थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में बुजुर्ग दंपत्ति के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. यह मामला ग्राम पंचायत लंगा के छेरका बांध मोहल्ले का है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अकेले रहते थे, लेकिन 2 दिनों से घर से बाहर नहीं निकलने और बदबू आने के कारण ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पसान पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास में रहने वाले सुनाराम धनवार उम्र 55 वर्ष और उनकी पत्नी सुकवरीन धनवार की लाश घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली है। गांव के सरपंच ने बताया कि दोनों घर पर अकेले रहते थे और जब आसपास के लोगों ने उन्हें दो दिनों तक नहीं देखा तो कल शाम कुछ लोगों ने सुनाराम के घर का दरवाजा खोला और देखा कि दोनों पति-पत्नी जमीन पर मृत पड़े हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav