दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द बनने वाले हैं माता-पिता

मुंबई. बॉलीवुड की स्टार जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं. यह जानकारी खुद अभिनेता दंपति ने दी है. कुछ दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के गर्भवती होने की खबरें सामने आ रही थीं. दंपति ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में यह खबर साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की जिसमें बच्चे के जूते और कपड़े बने हैं और उसमें लिखा है ‘सितंबर 2024’.

अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस, श्रेया घोषाल, विक्रांत मैसी और आलिया भट्ट सहित बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने उन्हें इस खुशखबरी पर बधाई दी. दीपिका-रणवीर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रियंका ने लिखा, ”मुबारक”, वहीं आलिया ने कई सारे दिल वाले इमोजी साझा किए. घोषाल ने कहा कि वह जोड़ी के लिए उत्साहित और खुश हैं,वहीं विक्रांत ने लिखा, ”आप दोनों को बहुत बहुत शुभकामनाएं.” दीपिका और रणवीर 2018 में इटली में शादी के बंधन में बंधे थे.

Related Articles

Back to top button