दीपिका पादुकोण हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ हुईं शामिल, सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अदाकारा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 03 Jul 2025 09:46 PM
दीपिका पादुकोण हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ हुईं शामिल, सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अदाकारा

ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है और इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली संभवत? वह पहली भारतीय कलाकार होंगी. हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ का प्रबंधन करने वाले आधिकारिक संगठन ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बुधवार रात ‘इंस्टाग्राम’ पर यह खबर साझा की.

पोस्ट में बताया गया, “हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के ‘वॉक ऑफ फेम’ चयन पैनल द्वारा मोशन पिक्चर्स, टेलीविजन, थिएटर/प्रस्तुति, रेडियो, रिकॉर्डिंग और खेल मनोरंजन की श्रेणियों में कुछ मनोरंजन पेशेवरों को हॉलीवुड ‘वॉक ऑफ फेम’ के लिए चुना गया है.” ‘हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स’ ने बताया, ह्ल2026 के ‘वॉक ऑफ फेम’ श्रेणी में आपका (दीपिका पादुकोण) स्वागत करते हुए हमें गर्व महसूस हो रहा है!.ह्व एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, मैरियन कोटिलार्ड, स्टेनली टुकी, रामी मालेक, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, फिल्म निर्माता क्रिस कोलंबस और टोनी स्कॉट सहित कई लोकप्रिय हॉलीवुड अभिनेताओं के साथ-साथ दीपिका पादुकोण इस सम्मान को प्राप्त करने वाली भारतीय कलाकार होंगी.

पैनल ने 14 जून, 2024 को आयोजित एक बैठक में सैकड़ों नामांकनों में से इन कलाकारों का चयन किया और उसी दिन हॉलीवुड चैंबर के निदेशक मंडल द्वारा इसकी पुष्टि की गई. अभिनेत्री (39) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “आभार…”. वर्ष 2007 में ‘ओम शांति ओम’ फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत के बाद से दीपिका भारत के शीर्ष सितारों में से एक के रूप में उभरी हैं.

उन्होंने ‘लव आज कल’, ‘पीकू’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘पद्मावत’, ‘छपाक’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है. दीपिका ने हॉलीवुड में वर्ष 2017 में फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में विन डीजल के साथ काम किया था. दीपिका को 2018 में टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था और उन्हें ‘टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड’ मिला था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu