दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी झड़प मामले में 14 से अधिक व्यक्ति गिरफ्तार किये

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने शहर के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान हुई ंिहसा को लेकर 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें झड़पों के पीछे का ‘‘मुख्य साजिशकर्ता’’ और एक अन्य व्यक्ति शामिल है जिसने कथित रूप से गोली चलायी थी जो एक उप-निरीक्षक को लगी थी. यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी. पुलिस ने कहा कि उसने जहांगीरपुरी के सीडी पार्क में एक झुग्गी बस्ती निवासी मोहम्मद असलम (21) के पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है, जिसका कथित तौर पर उसने शनिवार शाम अपराध के दौरान इस्तेमाल किया था.

पुलिस ने कहा कि शनिवार शाम दो समुदायों के बीच हुई झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई थी जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया था. पुलिस ने बताया कि इस दौरान कुछ वाहनों को आग भी लगा दी गई थी. पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) उषा रंगनानी ने कहा कि शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 120 बी, 147 और अन्य प्रासंगिक धाराओं और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

रंगनानी ने कहा, ‘‘प्राथमिकी के सिलसिले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.’’ उन्होंने बाद में कहा कि पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है. रंगनानी ने कहा, ‘‘आरोपियों में से एक की पहचान मोहम्मद असलम के रूप में हुई है, जिसने एक गोली चलायी थी जो दिल्ली पुलिस के एक उप निरीक्षक को लगी थी. आरोपी द्वारा अपराध में इस्तेमाल की गई पिस्तौल उसके कब्जे से बरामद कर ली गई है.’’उन्होंने कहा कि असलम को जहांगीरपुरी पुलिस थाने में 2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 324, 188, 506, 34 के तहत दर्ज मामले में भी शामिल पाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button