दिल्ली पुलिस ने 22 साल से फरार ‘सिमी’ के सदस्य को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 Feb 2024 09:27 PM
दिल्ली पुलिस ने 22 साल से फरार ‘सिमी’ के सदस्य को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने ‘स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया’ (सिमी) के 47 वर्षीय एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. सिमी के सदस्य ने कई भोले-भाले युवाओं को कथित तौर पर गुमराह करने के अलावा प्रतिबंधित संगठन की एक पत्रिका का संपादन भी किया था. पुलिस के मुताबिक, हनीफ शेख पिछले 22 साल से फरार था.

अधिकारियों ने बताया कि उसे 22 फरवरी को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से पकड़ा गया, जहां वह अपनी पहचान बदलकर एक उर्दू स्कूल में शिक्षक था. वर्ष 2001 में राष्ट्रीय राजधानी के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में उसके खिलाफ राजद्रोह और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu