धमतरी: किराना दुकान संचालक से दिनदहाड़े ठगी, एक ही सीरियल नंबर वाले 5 नकली नोट थमाकर हुआ फरार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 21 Sep 2024 05:37 PM
धमतरी: किराना दुकान संचालक से दिनदहाड़े ठगी, एक ही सीरियल नंबर वाले 5 नकली नोट थमाकर हुआ फरार…
ऑडियो सुनें

धमतरी: जिले के फरसगांव में किराना दुकान संचालक को एक अज्ञात बदमाश ने 2500 रूपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने दुकान संचालक को 500-500 रूपये का खुल्ला देने की बात कही और फिर उसे नकली नोट थामकर मौके से फरार हो गया। इस घटना का एक वीडियो वायरल है जिसमें पीड़ित दुकान संचालक अपनी आपबीती बताते हुए नजर आ रहा है। मामला सिहावा थाना इलाके का है।

बता दें कि पीड़ित दुकान संचालक का नाम दयाराम मरकाम है। पीड़ित ने बताया कि आज सुबह एक अनजान व्यक्ति दुकान पर आया और मजदूरों को पैसे देने के बहाने पहले ₹3000 का खुल्ला मांगने लगा। मना करने पर उसने ₹2500 का खुल्ला मांगा। खुल्ला देने के बाद वह पैसे लौटाने में हिचकिचा रहा था। दोबारा कहने पर जब उसने पर्स से पैसे निकाले, तो वह नोटों को छांटने का नाटक करने लगा। आखिर में उसने शर्ट की ऊपरी जेब से पैसे निकालकर उसे दिए और तुरंत मौके से चलता बना।

सभी नोटों का सीरियल नंबर एक

इस घटना में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि बदमाश ने दूकान संचालक को जो नकली नोट थमाए थे उन सभी के सीरियल नंबर एक ही है, लेकिन दूकान संचालक ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया। खुल्ले लेकर मौके से जाने के कुछ देर बाद जब दूकानदार को नोटों के नकली होने का पता चला, लेकिन जब तक दुकानदार उसे पकड़ पाता तब तक बदमाश नौ दो ग्यारह हो गया था। इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीण इलाकों में नकली नोट खपाने वाले शातिर अपराधियों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav