OM धनुष की ‘ओम’ ने मचाया तहलका! फिल्म की Worldwide Opening ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, देखिए ट्रेलर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 21 Nov 2026 07:31 PM
OM धनुष की ‘ओम’ ने मचाया तहलका! फिल्म की Worldwide Opening ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, देखिए ट्रेलर
ऑडियो सुनें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच मुकाबला तेज हो गया है। ‘रामायण’ के सामने ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ जैसी फिल्मों की कमाई को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ रही है।

धनुष की ‘ओम चैप्टर 1’ उनके करियर की बिगेस्ट ओपनर बनी है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग ने उनके फिल्मी सफर में एक नया रिकॉर्ड जोड़ा है।

साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘ओम’ ने रिलीज होते ही दुनियाभर में शानदार शुरुआत की है। फिल्म की दमदार ओपनिंग ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है।

खास बात यह है कि फिल्म ने अपनी कमाई से ‘विश्वनाथ एंड संस’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही ‘ओम’ साल 2026 की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

रामायण’ के बाद एक्ट्रेस साई पल्ल्वी एक और दमदार रोल में नजर आ रही हैं। वह आईपीएस ऑफिसर नित्या रेड्डी की भूमिका निभा रही हैं। साईं पल्लवी ने आईपीएस ऑफिसर नित्या रेड्डी के किरदार के लिए अपने बाल छोटे किए हैं और खाकी वर्दी में नजर आ रही हैं।

फिल्म के एक्शन, कहानी और धनुष के अंदाज को लेकर भी दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा हो रही है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने नए रिकॉर्ड बनाएगी!

देखिए फिल्म का ट्रेलर..

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group