कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 18 Mar 2026 10:21 AM
कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड;  ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल
ऑडियो सुनें

भारतीय सिनेमाघरों में जल्द ही रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी पहली बार की एडवांस बुकिंग में यह फिल्म एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है और इसकी एडवांस बुकिंग में शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग में एक नया रिकॉर्ड बनता दिख रहा है। इसके पहले दिन की एडवांस बुकिंग में यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।

एडवांस बुकिंग में कैसी है ‘धुरंधर 2’ की स्थिति?
एडवांस बुकिंग के मामले में बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके नौ लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इसके 990500 टिकट बिक चुके हैं। यह करीब 12422 शो के लिए हैं। देशभर में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। ‘बाहुबली 2’ के हिंदी पट्टी में पहले दिन 6.50 लाख रुपये के टिकट बिके थे। यह एडवांस बुकिंग के मामले में पहले पायदान पर थी, मगर ‘धुरंधर 2’ ने इसकी कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में इन फिल्मों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है

फिल्म एडवांस बुकिंग में स्थिति
बाहुबली 2 (हिंदी) 6.50 लाख टिकट
जवान 5.57 लाख टिकट
पठान 5.56 लाख टिकट
केजीएफ: चैप्टर 2 (हिंदी) 5.15 लाख टिकट
एनिमल 4.60 लाख टिकट

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news