‘ओ रोमियो’ पर क्या आया दर्शकों का दिल? ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर की कैसी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों की कमाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Feb 2026 11:57 AM
‘ओ रोमियो’ पर क्या आया दर्शकों का दिल? ‘तू या मैं’ ने ओपनिंग डे पर की कैसी शुरुआत; जानें बाकी फिल्मों की कमाई
ऑडियो सुनें

मुंबई: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज था, क्या यह क्रेज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बदल सका। क्या फिल्म को बढ़िया ओपनिंग मिली। वहीं ‘तू या मैं’ जैसी रोमांटिक थ्रिलर ड्रामा ने पहले दिन कितनी कमाई की। साथ सिनेमाघरों में मौजूद ‘वध 2’, ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने शुक्रवार को कितना कमाया।

ओ रोमियो’ ने पहले दिन की कितनी कमाई?

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने पहले दिन सिर्फ 8 करोड़ 25 लाख रुपये बटोर हैं। फिल्म का कलेक्शन उतना शानदान नहीं रहा, जितनी उम्मीद थी। अब फिल्म को वीकएंड का सहारा है। शनिवार और रविवार को यह फिल्म अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म में शाहिद कपूर एक बार फिर से इंपरफेक्ट हीरो के अंदाज में नजर आए लेकिन यह दोनों फिल्म ‘हैदर’ जैसा जादू नहीं चला पाए।

तू या मैं’ की खराब शुरुआत

शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर रोमांटिक थ्रिलर मूवी ‘तू या मैं’ ने पहले दिन निराश किया। फिल्म बहुत खराब शुरुआत की है। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने सिर्फ 55 लाख रुपये ही पहले दिन कमाए। फिल्म में जेन जी स्टाइल, थ्रिलर और रोमांस के बावजूद यह दर्शकों को दिल में नहीं उतर पाई।

शुक्रवार को ‘वध 2’ ने की कितनी कमाई?

फिल्म ‘वध 2’ को सिनेमाघरों में आठ दिन हो चुके हैं। आठवें दिन इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर र गया है। फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 4 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि सातवें दिन इसने 20 लाख रुपये ही कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.49 करोड़ रुपये हो चुका है। ‘वध 2’ फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital