दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: पहले दिन गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार; दो मुठभेड़ में हो चुके थे ढेर

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 19 Sep 2025 12:40 PM
दिशा पाटनी के घर फायरिंग का मामला: पहले दिन गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार; दो मुठभेड़ में हो चुके थे ढेर
ऑडियो सुनें

बरेली: बरेली में दिशा पाटनी के घर पहले दिन यानी 11 सितंबर की सुबह फायरिंग करने वाले दोनों शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों के पास से हथियार बरामदगी दिखाते हुए आर्म्स एक्ट की धारा लगाई हैं। दोनों पर ही बरेली के एडीजी जोन रमित शर्मा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।

पकड़े गए दोनों शूटर बागपत जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने दिशा पाटनी के घर से थोड़ा आगे 11 सितंबर की रात अंतिम पहर में फायरिंग की थी। हालांकि गोल्डी बरार व रोहित गोदारा गैंग से जुड़े इन नए शूटरों ने केवल एक हवाई फायर किया था। इनकी फायरिंग के बारे में पाटनी परिवार को भी पता नहीं चला। सुबह जरूर पड़ोसी ने एक कारतूस का खोखा दिया, तब लोगों में रात के वक्त एक धमाका सुनने की चर्चा हुई।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital