छत्तीसगढ़ के कोल-लेवी घोटाला की चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास का भी नाम आया है। जिक्र किया गया है कि विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपये का लेन देन हुआ। इसमें देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी शामिल थे।
इस रकम को लेकर हुई बातचीत का खुलासा भी चार्जशीट पेज नंबर 66 में किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2022 को यह रकम कुमार विश्वास को दी गई लेकिन उसके पहले
देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच वाट्सएप पर बातचीत हुई थी। यादव और तिवारी में बातचीत हुई। जानते चलें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में देश के कवि डॉ.कुमार विश्वास के कई कार्यक्रम हुए जिसमें उन्हें लाखों रूपये का भुगतान हुआ। आमतौर पर यह भुगतान संस्कृति विभाग की ओर से हेाता था लेकिन इस बार यह कोल घोटाला की रकम से हुआ है।