देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति: मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, तीसरे दौर के मतगणना में ही सिन्हा को हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Jul 2022 10:21 PM
देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति: मुर्मू ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, तीसरे दौर के मतगणना में ही सिन्हा को हराया
ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए द्रौपदी मुर्मू ने बहुमत का आंकड़ा पार किया

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा पर जीत हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया.
सभी मतों की गिनती के बाद उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें पहले ही 5,77,777 मत मिल चुके हैं, जो 18 जुलाई को हुए चुनाव में डाले गए कुल वैध वोटों के आधे से अधिक है.

निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने घोषणा की कि मुर्मू को पहले ही कुल मान्य वोटों के 53 प्रतिशत से अधिक प्राप्त हो चुके है. दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतों की गिनती अभी चल रही है. सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के 17 सांसदों ने उनके समर्थन में ‘क्रॉस वोंिटग’ की है. आंध्र प्रदेश के सभी विधायकों ने मुर्मू के पक्ष में मतदान किया, जबकि अरुणाचल प्रदेश में उन्हें चार को छोड़कर सभी विधायकों के मत मिले.

अधिकारियों ने कहा कि राजग उम्मीदवार को तीनों दौर की मतगणना में दो-तिहाई वोट मिले. अब तक 20 राज्यों में और सांसदों द्वारा डाले गए मतों की गिनती हो चुकी है. अभी 10 और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतों की गिनती की जा रही है. राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को अपनी हार स्वीकार करते हुए मुर्मू को बधाई दी. उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के ‘‘संविधान के संरक्षक’’ के रूप में कार्य करेंगी.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर मुर्मू को बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है. केंद्रीय मंत्री राजनाथ ंिसह ने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की ‘‘प्रभावशाली’’ जीत पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी विजय भारतीय लोकतंत्र की मजबूती का संकेत है. जिन राज्यों में मतों की गिनती हुई उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा शामिल हैं.

राष्ट्रपति कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू को अगला राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को द्रौपदी मुर्मू को देश की अगली राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी. कोविंद ने ट्वीट किया,‘‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.’’ राष्ट्रपति कोविंद रविवार को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं.

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के ‘‘संविधान के संरक्षक’’ के रूप में कार्य करेंगी.

मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के बाद 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार किया और अपने प्रतिद्वंद्वी सिन्हा के खिलाफ जीत हासिल की.
सिन्हा ने एक बयान में विपक्षी दलों के नेताओं को इस चुनाव में उन्हें अपने उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया. मैंने विपक्षी दलों के प्रस्ताव को पूरी तरह से भगवद गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिये गये कर्म योग के उस उपदेश के आधार पर स्वीकार किया कि ‘फल की उम्मीद के बिना अपना कर्तव्य करते रहो.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने देश के प्रति अपने प्रेम के कारण अपना कर्तव्य पूरी ईमानदारी से निभाया है. मैंने अपने अभियान के दौरान जो मुद्दे उठाए थे, वे प्रासंगिक हैं.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu