नारायणपुर: दुर्घटनावश चली गोली लगने से डीआरजी जवान की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Dec 2025 06:53 PM
नारायणपुर: दुर्घटनावश चली गोली लगने से डीआरजी जवान की मौत
ऑडियो सुनें

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में रविवार को दुर्घटनावश चली गोली लगने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह कडे.नार शिविर में उस समय हुई जब सुरक्षार्किमयों का एक दल नक्सल प्रभावित छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के जंगल में चलाए गए अभियान से लौट रहा था. उन्होंने बताया कि यह अभियान शनिवार को शुरू किया गया था.

अभियान के बाद गश्ती दल तड़के शिविर में पहुंचा और जब सुरक्षाकर्मी एक वाहन में चढ़ रहे थे तभी गलती से एक हथियार से गोली चल गई. अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में कांस्टेबल बलदेव सिंह हुर्रा (33) के सिर के पास गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे तुरंत धौदाई अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हुर्रा को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि जिस हथियार से जवान को गोली लगी थी, वह उसका था या उसके किसी मित्र का. अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu