अमेरिकी ओपन के दौरान ड्रोन पर पाबंदी: एनवाईपीडी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 01:43 PM
अमेरिकी ओपन के दौरान ड्रोन पर पाबंदी: एनवाईपीडी
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क पुलिस विभाग(एनवाईपीडी) ने अमेरिकी ओपन के दौरान ड्रोन पर पाबंदी लगाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। एनवाईपीडी ने सोमवार के ग्रैंडस्लैम स्पर्धा के पहले दिन चेतावनी दी की कि इस दौरान ड्रोन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फ्लंिशग मिडोज के आस-पास अगर ड्रोन दिखे तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

एनवाईपीडी की खुफिया और आतंकवाद निरोधक उपायुक्त रेबेका वेनर ने कहा कि हमारा विभाग ‘ड्रोन के इस्तेमाल’ पर नजर रखेगा।
उन्होंने हालांकि इससे ड्रोन से होने वाली संभावित खतरे की जानकारी नहीं दी। इससे पहले पुलिस ने ड्रोन से रेडियो सिग्नल में बाधा पहुंचाने का उल्लेख किया था।

वर्ष 2015 में लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में रात के समय महिलाओं के मुकाबले के दौरान एक ड्रोन कोर्ट में आ गया था और एक खाली पड़े हिस्से से टकरा गया था। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। वेनर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, ‘‘इस वर्ष अगर कोई ड्रोन उड़ाता पकड़ा गया तो उसे गिरफ्तार और उसके ड्रोन को जब्त कर लिया जाए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav