इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के बाद आपातकाल की घोषणा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 08:40 PM
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या के बाद आपातकाल की घोषणा
ऑडियो सुनें

क्विटो. इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की बुधवार को राजधानी क्विटो में एक राजनीतिक रैली में हुई हत्या के बाद आपातकाल लगाए जाने की घोषणा की गई. यह हत्या ऐसे वक्त हुई जब दक्षिण अमेरिकी देश में मादक पदार्थ की तस्करी और हिंसा चरम पर है. क्विटो में विलाविसेंशियो की हत्या राष्ट्रपति चुनाव से लगभग दो सप्ताह पहले बुधवार को हुई.

वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे आगे नहीं थे. राष्ट्रपति गुलेर्मो लासो का कहना है कि हत्या की इस घटना को संगठित अपराध से जोड़ा जा सकता है. लासो ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक और आपातकाल लागू किए जाने की घोषणा की. पूरे देश में अतिरिक्त सैन्यर्किमयों को तैनात किया गया है.

लासो ने बृहस्पतिवार को कहा, ”एक लोकतंत्रवादी और सेनानी को खोना बहुत दुखद है लेकिन चुनाव स्थगित नहीं किए जा रहे हैं; और इस तरह की घटनाओं को रोकना होगा तथा लोकतंत्र को मजबूत करना होगा.” सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विलाविसेंशियो (59) को सुरक्षार्किमयों के घेरे में कार्यक्रम से निकलते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में उन्हें एक सफेद ट्रक में प्रवेश करते हुए और फिर उन पर गोलीबारी होती देखी गई.

इक्वाडोर के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि राजनीतिज्ञ की हत्या के बाद सुरक्षाबलों की गोलीबारी में घायल एक संदिग्ध की मौत हो गई. इसने बताया कि क्विटो के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विभिन्न अभियानों में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.
विलाविसेंशियो को कई बार जान से मारने की धमकियां मिली थीं.

विलाविसेंशियो ने अपनी मृत्यु से पहले एक बयान में कहा था, ह्लयहां मैं अपना चेहरा दिखा रहा हूं. मैं उनसे नहीं डरता.” फर्नांडो विलाविसेंशियो ‘बिल्ड इक्वाडोर मूवमेंट’ के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे. वह अगस्त के अंत में होने वाले चुनाव में राष्ट्रपति पद के आठ उम्मीदवारों में से एक थे. वह विवाहित थे और उनके पांच बच्चे हैं. वह खासतौर से पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया के 2007 से 2017 तक के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी मुखर रहे. उन्होंने कोरिया सरकार के कई शीर्ष सदस्यों के खिलाफ न्यायिक शिकायतें दर्ज कराई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu