ईडी ने महादेव सट्टेबाजी मामले में कई राज्यों में छापे मारे

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 16 Apr 2025 04:18 PM
ईडी ने महादेव सट्टेबाजी मामले में कई राज्यों में छापे मारे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव आॅनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को ‘ईजमाईट्रिप’ के संस्थापक निशांत पिट्टी के परिसरों सहित कई राज्यों में फिर से छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर में स्थित परिसरों पर छापे मारे जा रहे है। छापे आॅनलाइन यात्रा बुंिकग मंच ‘ईजमाईट्रिप’ के संस्थापक और अध्यक्ष पिट्टी के परिसर पर भी मारे जा रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब संघीय जांच एजेंसी ने कुछ साल पहले दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के कई राजनेता और नौकरशाह ऐप से जुड़े अवैध संचालन और उसके बाद हुए मौद्रिक लेनदेन में कथित रूप से शामिल हैं।

इस मामले में पहले भी छापे मारे जा चुके हैं। ईडी ने अतीत में आरोप लगाया था कि ‘महादेव आॅनलाइन बेंिटग’ (एमओबी) गेंिमग और सट्टेबाजी ऐप के संबंध में उसकी जांच में छत्तीसगढ़ के विभिन्न उच्च पदस्थ राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता सामने आई है। इस ऐप के दो मुख्य प्रवर्तक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल इसी राज्य से हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital