ED ने सोनिया गांधी के समन की तारीख को एक दिन आगे बढ़कर 26 जुलाई किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Jul 2022 10:02 PM
ED ने सोनिया गांधी के समन की तारीख को एक दिन आगे बढ़कर 26 जुलाई किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए जारी समन की तिथि एक दिन बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने कहा कि गांधी (75) को सोमवार (25 जुलाई) के बजाय अब मंगलवार को ईडी के सामने पेश होना है.

फिलहाल, तारीख में बदलाव के कारणों का पता नहीं चल सका है. गांधी से बृहस्पतिवार को मामले में पहले दिन दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रर्वितत यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसके पास ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का मालिकाना हक है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu