छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग मामले में आज फिर ईडी की छापेमारी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 May 2023 02:14 PM
छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग मामले में आज फिर ईडी की छापेमारी…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग मामले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज ईडी की टीम ने प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत भिलाई में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर दबिश दी।

इस दफे ईडी के निशाने पर छत्तीसगढ़ में हो रहे हवाला कारोबार और हवाला कारोबारी हैं। ईडी की टीम ने राजधानी के सदर बाजार स्थित नाहटा मार्केट और उनसे जुड़े शैलेंद्र नगर स्थित निवास पर छापामार कार्रवाई की है। इसी तरह भिलाई में भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। ऐसी कयास है कि अनवर ढेबर से पूछताछ के बाद जो जानकारियां सामने आई हैं, उसी के आधार पर आज छापेमारी हो रही है।

हालांकि अभी तक ईडी की ओर से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है। वहीं आज कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर को आज रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। उन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। मगर कोर्ट ने 4 दिन की ईडी की रिमांड मंजूर की।

अनवर ढेबर आज दोबारा कोर्ट में होंगे पेश

रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने ईडी के अपर निदेशक अभिषेक गोयल को पत्र लिखकर कहा है कि नगर निगम के महापौर के संवैधानिक पद की बहुत सी जिम्मेदारी का दायित्व निभाना होता है।

शहर के नागरिकों से मुलाकात के साथ-साथ विभिन्न समस्याओं के निराकरण के कार्य को भी जिम्मेदारी होती है। नगर निगम का काम अतिआवश्यक सेवा में आता है। ऐसे में मुझे दो मई को ईडी दफ्तर (RAIPUR NEWS)में बुलाकर दोपहर 12 बजे से रात एक बजे तक पूछताछ की गई। पूछताछ में मै लगातार सहयोग करता आ रहा हूं। जिसे ध्यान में रखते हुए आप जल्द से जल्द अपनी जांच कार्रवाई पूरा करे, ताकि मैं अपने प्रतिदिन शहर की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं के निराकरण में सहयोगी बन सकूं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav