एड शीरन ने की आयुष्मान खुराना से मुलाकात, अरमान मलिक के साथ ‘बुट्टा बोम्मा’ गाने पर किया नृत्य

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 08:25 PM
एड शीरन ने की आयुष्मान खुराना से मुलाकात, अरमान मलिक के साथ ‘बुट्टा बोम्मा’ गाने पर किया नृत्य
ऑडियो सुनें

मुंबई. ब्रिटेन के प्रख्यात गायक एवं सगीतकार एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन ने शनिवार को मुंबई में अपने संगीत समारोह से पहले अभिनेता आयुष्मान खुराना और संगीतकार अरमान मलिक से मुलाकात की. मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में 33 वर्षीय गायक का संगीत कार्यक्रम है. वह इस सप्ताह के शुरुआत दिनों में मुंबई पहुंच गए थे. इस दौरान उन्होंने एक विद्यालय में छोटे बच्चों के लिए एक संगीत बजाया. खुराना ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शीरन के साथ एक पोलरॉइड तस्वीर साझा की.

अभिनेता ने उनकी फोटो साझा करते हुए लिखा, ”एड के साथ बिताए गए मेरे समय की एक पोलेरॉइड तस्वीर. आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.” मलिक ने भी शीरन से मुलाकात की और बुधवार को ‘शेप ऑफ यू’ गायक के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया. मलिक द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में दोनों अभिनेता अल्लू अर्जुन की 2020 की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो के “बुट्टा बोम्मा” गाने पर नाच रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu