ED की टीम ने रायपुर और भिलाई में दी दबिश, रेड पड़ते ही प्रदेश में हड़कंप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 21 Aug 2023 01:07 PM
ED की टीम ने रायपुर और भिलाई में दी दबिश, रेड पड़ते ही प्रदेश में हड़कंप…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ईडी की रेड पड़ते ही प्रदेश में हड़कंप मच गया है. ED की टीम ने राजधानी रायपुर में दो जगहों और भिलाई में एक जगह पर दबिश दी है. तीनों स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह रायपुर में दो और भिलाई में एक ठिकाने पर ईडी की रेड पड़ी है.

जिसमें रायपुर के अशोका रत्न स्तिथ 32 बंगला में सुनील दम्मानी – अनिल दम्मानी कारोबारी के यहां ईडी टीम पहुंची है. जिनका कारोबार शहर के हवाला कारोबारी हैं समेत सप्लाई का है. वहीं स्वर्णभूमि स्थित वकील पीयूष भाटिया के घर पर भी ईडी की टीम पहुंची है. इसके साथ ही भिलाई स्थित फरीद नगर में मोहम्मद सद्दाम के यहां ED का छापा पड़ा है. ये ट्रांसपोर्टर हैं और पिछले दिनों महादेव एप सट्टे में भी इनका नाम आया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav