ईशा देओल, भरत तख्तानी ने अलग होने की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 07 Feb 2024 08:42 PM
ईशा देओल, भरत तख्तानी ने अलग होने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री ईशा देओल और उद्यमी भरत तख्तानी ने शादी के 11 साल बाद एक दूसरे से अलग होने की बुधवार को पुष्टि की.
सोशल मीडिया पर कुछ समय से उनके अलग होने की अफवाहें आ रही थीं. दो बेटियों राध्या और मिराया के माता-पिता ईशा और भरत ने कहा कि वह ”आपसी सहमति” से अलग हो रहे हैं.

दोनों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ”हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. जिंदगी के इस बदलाव में हमारे दोनों बच्चों का हित और भलाई ही हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और रहेगा. हम इस वक्त हमारी निजता का सम्मान करने की उम्मीद करते हैं.” मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी और अभिनेता धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी की थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu