अवैध प्रवासन से यूरोप के “प्रभावित” होने का खतरा, अंतरराष्ट्रीय कानून में बदलाव का समय आ गया: सुनक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Dec 2023 07:03 PM
अवैध प्रवासन से यूरोप के “प्रभावित” होने का खतरा, अंतरराष्ट्रीय कानून में बदलाव का समय आ गया: सुनक
ऑडियो सुनें

लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आगाह किया है कि अवैध प्रवासन से यूरोप के ”प्रभावित” होने का खतरा है. उन्होंने संकेत दिया कि अब अंतरराष्ट्रीय कानून को नया रूप देने का समय आ गया है. सुनक ने शनिवार को रोम में एक कार्यक्रम में यह चेतावनी भी दी कि ”दुश्मन” यूरोपीय समाज को अस्थिर करने की कोशिश के तहत जानबूझकर लोगों को हमारे तटों पर लाकर आप्रवासन को ”हथियार” के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.

सुनक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दक्षिणपंथी पार्टी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ द्वारा आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. सुनक ने कहा, ”अगर हम इस (अवैध प्रवासन) समस्या से नहीं निपटते हैं, तो इसकी संख्या बढ.ती जाएगी.” उन्होंने कहा, ”इससे हमारे देशों और उन लोगों की मदद करने की हमारी क्षमता प्रभावित होगी जिन्हें वास्तव में हमारी मदद की सबसे अधिक आवश्यकता है. यदि इसके लिए हमें अपने कानूनों में बदलाव और युद्ध के बाद के परिवेश में आप्रवासन को लेकर अंतरराष्ट्रीय वार्ता का नेतृत्व करने की आवश्यकता हुई, तो हमें ऐसा करना चाहिए. क्योंकि अगर हमने अभी इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो नौकाओं में सवार होकर आ रहे लोगों की जानें जाती रहेंगी.”

सुनक ने कहा, ”आपराधिक गिरोह अपने धंधों को चलाने के लिए हमेशा सस्ते तरीके खोजते रहेंगे. वे हमारी मानवता का गलत फायदा उठाते रहेंगे.. जब वे लोगों को समुद्र में इन नावों में सवार करते हैं तब वे उनकी जान को होने वाले खतरों के बारे में सोचते तक नहीं हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu