दर्दनाक : बेकाबू ट्रक ने एसयूवी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, कार सवार चार लोग सेल्फी ले रहे थे, सभी की मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 19 Oct 2026 08:48 AM
दर्दनाक : बेकाबू ट्रक ने एसयूवी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, कार सवार चार लोग सेल्फी ले रहे थे, सभी की मौत
ऑडियो सुनें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह करीब छह बजे भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रयागराज की ओर से आ रहे बेकाबू ट्रक ने ओवरब्रिज पर खड़ी एसयूवी स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ये सभी विंध्याचल धाम से दर्शन कर वापस काशी लौट रहे थे। सोमवार सुबह 6 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो खड़ी करके सेल्फी ले रहे थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसा इतना भीषण था कि करीब 15 फीट लंबी स्कॉर्पियो पिचककर महज सात फीट की रह गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। तीन मृतकों की पहचान अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा के रूप में हुई है। चौथे मृतक की पहचान नहीं हुई है। कितने लोग घायल है। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कई घंटे बाद तीन मृतकों और तीन घायलों की पहचान हो सकी। अन्य मृतकों और घायलों की पहचान कराने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। हादसे के बाद रूपापुर ओवरब्रिज पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group